गिरिडीह बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको गांव में गुरुवार रात जंगली हाथी ने भारी उत्पात मचाया। हाथी ने गांव स्थित स्कूल परिसर में घुसकर चहारदीवारी को तोड़ दिया, जहां सरस्वती पूजा की तैयारियां चल रही थीं। पूजा पंडाल तैयार था और प्रतिमा स्थापित की जा चुकी थी, जिसे हाथी ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पूजा समिति और ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही नागेन्द्र महतो मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग को अविलंब सूचना देकर प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए वन विभाग को सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। ग्रामीणों ने भी स्थायी समाधान की मांग की












