Aba News

रानीखावा में टीविएस बाइक शोरूम ‘शुभ मंगल ओटो एजेंसी’ का शुभारंभ, ग्राहकों के लिए खास ऑफर

गिरिडीह, जमुआ: नवरात्रि और दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर रविवार को रानीखावा मेन रोड, पांडेय जी पेट्रोल पंप के बगल में टीविएस कम्पनी के नए शोरूम ‘शुभ मंगल ओटो एजेंसी’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में खावा पंचायत के मुखिया मोहन मंडल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान जिला परिषद सदस्य और जनप्रतिनिधि महेंद्र वर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा पेट्रोल पंप मालिक अशोक मिश्रा समेत क्षेत्र की कई नामचीन हस्तियों ने भी इस अवसर की शोभा बढ़ाई।

विशिष्ट अतिथि महेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बाइक आम आदमी की जरूरत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आज मोबाइल और बाइक के बिना जीवन अधूरा सा लगता है, क्योंकि इन दोनों के बिना न तो सुविधाजनक संचार संभव है और न ही एक जगह से दूसरी जगह आसानी से पहुंचा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि रानीखावा और इसके आसपास के लोगों के लिए एक बाइक शोरूम की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे ग्राहकों को अब लंबा सफर तय कर बाजारों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मुखिया मोहन मंडल ने भी शुभारंभ अवसर पर कहा कि पंचायत के मुख्य सड़क पर इस शोरूम के खुलने से आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। यहां टीविएस कंपनी की सभी लोकप्रिय बाइक्स उपलब्ध रहेंगी, जिससे जरूरतमंद ग्राहकों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने एजेंसी मालिक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था और ग्राहकों दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

शोरूम मालिक उमेश कुमार ने बताया कि लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। शुभारंभ के पहले ही दिन से बाइक बिक्री शुरू हो चुकी है। शोरूम में अपाचे, राइडर, जुपिटर, टीविएस स्टार सीटी, टीविएस स्पोर्ट सहित कंपनी के सभी लोकप्रिय मॉडल उपलब्ध हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एजेंसी की ओर से विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं। किसी भी मॉडल की गाड़ी खरीदने पर ग्राहकों को फ्री हेलमेट और गिफ्ट प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर दीपक वर्मा, राजु गोप, नागेश्वर मंडल, विनय मिश्रा, सुधीर मिश्रा, सेवा यादव, जेएमएम नेता विजय उर्फ सुरेश वर्मा, रामजी यादव, विकास वर्मा, पवन वर्मा, भीम मंडल, भुनेश्वर महतो, बिरेंद्र, जितेन्द्र समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। शोरूम के उद्घाटन के साथ ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने इसे क्षेत्र की एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें