राधास्वामी संगठन से जुड़े ओर प्रदेश उपाध्यक्ष समीम अख्तर को पचंबा पुलिस ने लोगों से पैसे की ठगी के गंभीर आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पचम्बा थाना क्षेत्र के रहने वाले बबलू दास और इसराफिल अंसारी ने थाना में लिखित शिकायत दी थी। आरोप है कि समीम अख्तर ने उन्हें राधा स्वामी संगठन से दो पहिया वाहन दिलाने के नाम पर पैसे का ठगी किया और बॉन्ड भी नहीं दिया। उन्होंने वाहन की कीमत का लगभग 60 प्रतिशत नगद और ऑनलाइन वसूला और शेष भुगतान राधास्वामी संगठन द्वारा कराने का झांसा दिया। शुरुआत में पीड़ितों को सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन लगातार किश्त बाउंस होने से मामला खुल कर सामने आया।
पीड़ित ने बताया कि जब शमीम अख्तर से पैसे को वापस करने की मांग की गई तो वापस नहीं करने और जान से मारने की भी धमकी दिया। पीड़ित लोगों ने बताया कि राधा स्वामी संगठन ऐसे लोगों से पैसे की ठगी कराता है। कहा कि मई महीने में गाड़ी को लेकर पैसे का भुगतान किया गया और संगठन जुलाई में उसे पद से हटाया ऐसे में स्पष्ट है कि संगठन के द्वारा फ्रॉड करवाया गया।













