अहमदाबाद के ओगणज गाँव और चांदलोडिया में आज अर्बन स्वास्थ्य केन्द्रों का लोकार्पण किया गया। मोदी सरकार का दावा है कि चाहे सुदूर गाँव हो या शहरी क्षेत्र, हर कोने को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़ा जा रहा है, ताकि आम जनता को नजदीक ही बेहतर इलाज मिल सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन केन्द्रों के खुलने से अब उन्हें छोटे-छोटे इलाज के लिए दूर शहरों के बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह पहल ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।












