Aba News

स्टेट हाईवे की पुलिया जाम होने से जलजमाव, न्यू गिरिडीह स्टेशन समेत कई गांवों का संपर्क टूटा – फॉरवर्ड ब्लॉक ने की प्रशासन से कार्रवाई की मांग

गिरिडीह-जामताड़ा स्टेट हाईवे पर डीएवी स्कूल के पास स्थित एक पुरानी पुलिया का बहाव मार्ग जाम हो जाने से भारी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन सहित सिरसिया, पतारी, गादी, महदैया, जंगलपुर, सुईयाटांड़, जमुनियाटांड और शहरपुरा जैसे गांवों का संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है। बारिश के पानी का निकास अवरुद्ध हो जाने से सड़कें जलमग्न हो गई हैं और पैदल चलना या वाहन ले जाना भी संभव नहीं रह गया है।

हालात की गंभीरता को देखते हुए ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने गिरिडीह अंचल अधिकारी से फोन पर बात कर दोषियों पर कार्रवाई और पानी का बहाव मार्ग तत्काल खोलने की मांग की है। उन्होंने नगर निगम को भी इस मामले में लिखित शिकायत दी है और कहा है कि किसी को भी आमजन के रास्ते रोकने का अधिकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें