गिरिडीह, 30 जुलाई 2025: जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज बड़ा चौक स्थित जिला केंद्रीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय की आधारभूत संरचना, कक्षा संचालन, किताबों की उपलब्धता, बैठने की व्यवस्था, शौचालय की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने वहां मौजूद छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी जरूरतें और सुझाव भी सुने।

उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अध्ययन माहौल उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सुविधाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने पुस्तकालय के सभी कक्षों का भ्रमण किया और पुस्तक संग्रहण, पठन कक्ष, संसाधनों की स्थिति का अवलोकन किया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद, गोपनीय प्रभारी कौशिक अप्पू सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।













