गिरिडीह में बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज एक अहम समीक्षा बैठक की। इस बैठक में यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और शहरी परिवहन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क हादसों से जुड़ा डेटा IRAD ऐप पर अपडेट करें, हर दुर्घटना की गहराई से जांच कर एनालिसिस करें और ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित कर सुधार कार्य में तेजी लाएं।

शहरी और शैक्षणिक इलाकों में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब होगी सख्त कार्रवाई—चाहे वह बिना हेलमेट हो, ट्रिपलिंग हो या रैश ड्राइविंग। उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि ओवरलोड वाहनों की नियमित जांच हो और नियमों की अनदेखी पर कड़े जुर्माने लगाए जाएं। साथ ही ‘गुड समेरिटन’ योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को सरकारी लाभ देने और उनके सम्मान में प्रचार-प्रसार करने का आदेश भी दिया गया।













