
पचंबा थाना प्रभारी के खिलाफ JLKM का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन की समाज ने की निंदा
गिरिडीह जिले के पचंबा चौक पर झारखंड लोककल्याण मोर्चा (JLKM) के कार्यकर्ताओं ने झूठे केस के विरोध में गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया और पचंबा थाना प्रभारी का पुतला दहन कर उनके खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन का नेतृत्व मोहम्मद असलम और इमरान अंसारी ने किया, जो टावर चौक से शुरू होकर पचंबा चौक तक चला।








