Aba News

गिरिडीह: कबरीबाद माइंस के पास मुख्य सड़क पर भूधसान, राहगीरों में दहशत, आवागमन प्रभावित

बरवाडीह से बनियाडीह होते हुए मुफ्फसिल मोड़ तक की सड़क एक बार फिर खतरे की जद में आ गई है। मंगलवार दोपहर कबरीबाद माइंस के पास मुख्य सड़क पर अचानक भूधसान हो गया, जिससे कुछ घंटों के लिए आवागमन बाधित हो गया और राहगीरों में दहशत का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा मौके पर पहुंचे और तत्काल ओवरबर्डन की भराई का कार्य शुरू कराया।

बताया जा रहा है कि यह भूधसान सड़क किनारे अवैध कोयला खनन का नतीजा है, जिससे बार-बार सड़क और आसपास के इलाकों में दरारें व धंसाव हो रहे हैं। जीएस मीणा ने कहा कि ऐसी घटनाएं अवैध खनन के कारण होती हैं और इसके खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। हाल ही में 20 बाइकें जब्त की गई हैं, जिनसे अवैध कोयले की ढुलाई की जा रही थी। यह सड़क हाल ही में करोड़ों की लागत से बनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें