Aba News

हुल दिवस पर भोगनाडीह घटना को लेकर JMM का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा—साजिश के तहत रची गई थी पूरी घटना

गिरिडीह, 3 जुलाई: साहेबगंज के भोगनाडीह में हुल दिवस के मौके पर हुई अशांति को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। गिरिडीह में आयोजित प्रेसवार्ता में JMM जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने इसे भाजपा की सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि ऐतिहासिक दिन पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति को राजनीतिक रंग देने की आलोचना की और कहा कि मुख्यमंत्री गुरुजी की गंभीर तबीयत के कारण दिल्ली में थे। घटना के विरोध में JMM कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और भाजपा का पुतला दहन किया। संजय सिंह ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें