Aba News

गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार साइबर ठग गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में

गिरिडीह जिले में साइबर अपराध पर नकेल कसते हुए पुलिस ने अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह बाजार और बस स्टैंड स्थित झिंझरी मोहल्ला से चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में दीपु कुमार मंडल उर्फ दीपक मंडल, छोटी मंडल उर्फ छोटे मंडल, श्रवण राय और मोहित कुमार मंडल को पकड़ा गया।इनके पास से पांच मोबाइल और छह सिम कार्ड जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी APK फाइल्स के जरिए केवाईसी अपडेट, आधार सुधार और कूरियर जैसे बहानों से ठगी करने की बात कबूली। छोटे मंडल पर तेलंगाना में 65 से अधिक केस दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीएसपी ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल से सावधान रहें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें