गिरिडीह के वर्णवाल धर्मशाला में निर्माण कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर की ओर से विदाई एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ, जहां छात्रों ने नृत्य, गीत, नाटक और संगीत से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार और प्रोफेसर विनीता कुमारी ने युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा निवेश बताया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। संस्था के संचालक नवल किशोर सिंह ने कहा कि निर्माण कंप्यूटर सेंटर का उद्देश्य है तकनीकी शिक्षा से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना। समारोह में मौजूद अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवा शक्ति के उज्जवल भविष्य की नींव बताया।













