Aba News

गिरिडीह रेलवे स्टेशन की सड़क निर्माण में अनियमितता पर सुनील खंडेलवाल ने उठाई आवाज, रेल प्रशासन से की गुणवत्ता जांच की मांग

गिरिडीह के सामाजिक और सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने पुराने गिरिडीह रेलवे स्टेशन परिसर में हो रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वरिष्ठ मंडल इंजीनियर वंदना सिंहा को पत्र लिखकर अवगत कराया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे सड़क पर वर्षा जल का जमाव हो रहा है और जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं। खंडेलवाल ने आशंका जताई है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो यह सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाएगी और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने रेल प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस कार्य की जांच कराकर तकनीकी मानकों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही मांग की है कि जांच के दौरान उन्हें भी उपस्थित रहने का अवसर दिया जाए ताकि वे निर्माण में हो रही त्रुटियों को अधिकारियों के समक्ष रख सकें। विदित हो कि इसी सड़क के निर्माण हेतु खंडेलवाल ने एक वर्ष पूर्व रेल प्रशासन से अनुरोध किया था। उन्होंने विभाग का आभार प्रकट करते हुए भरोसा जताया है कि व्यापक जनहित में इस घटिया निर्माण कार्य की शीघ्र जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें