आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को शुक्रवार के दिन आईसीआर रोड स्थित पुरातन शिवालय में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। पुजारी सतीश मिश्रा द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा-अर्चना की गई और तीनों विग्रहों को सजे हुए रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया।

रथ खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़े। ढोल-नगाड़ों और “जय जगन्नाथ” के नारों से माहौल भक्तिमय हो गया। पुजारी ने बताया कि भगवान 15 दिन के अज्ञातवास के बाद नौ दिनों के लिए मौसीबाड़ी (गांधी चौक) में विश्राम करेंगे। वहां दर्शन कर भक्तजन भगवत महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित कर सकेंगे।













