लगातार हो रही बारिश ने नगर निगम की लापरवाही को बेनकाब कर दिया है। भंडारीडीह वार्ड नंबर 28 में पिछले एक सप्ताह से नाले का पानी कई घरों में घुस गया है, जिससे लोगों का जीवन दूभर हो गया है। पानी घर के मुख्य द्वार से लेकर कमरों तक पहुंच चुका है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का सामान भी भीग गया है और खाना बनाने में भी लोगों को भारी कठिनाई हो रही है।

स्थानीय निवासी बताते हैं कि कई बार नगर निगम से नाली की सफाई की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से जलजमाव की समस्या और बढ़ गई है, जिससे उनके जीवन पर गहरा असर पड़ा है। नगर निगम की उपेक्षा के कारण लोगों का जीना मुहाल हो चुका है।













