Aba News

गिरिडीह में रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क न्यूरो और स्पाइनल जांच शिविर का आयोजन, 115 मरीजों को मिला परामर्श

गिरिडीह, 26 जून 2025 – रोटरी गिरिडीह द्वारा आज गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में एक दिवसीय निःशुल्क न्यूरो एवं स्पाइनल जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गुड़गांव, दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुमित सिंह ने सिरदर्द, मिर्गी, स्ट्रोक, लकवा, सायटिका, स्लिप डिस्क, गर्दन व पीठ दर्द जैसी बीमारियों से पीड़ित 115 मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. विकास लाल, रोटरी अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला, पूर्व जिलापाल शिव प्रकाश बगड़िया, शिविर संयोजक अमित अग्रवाल सहित रोटरी टीम और नर्सिंग होम के सभी स्वास्थ्य कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें