गिरिडीह, 26 जून 2025 – गिरिडीह में 2 जुलाई को एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एशियन हॉस्पिटल धनबाद के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का मुफ्त इलाज करेंगे। शिविर सकीना होटल में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस शिविर में किडनी विशेषज्ञ डॉ. आफताब, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. विमल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नौशाद और चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष मोहन सिन्हा मरीजों का इलाज करेंगे। साथ ही यूरिक एसिड, थाइरॉइड, ब्लड शुगर, ईसीजी और बीपी जैसी जांचें भी पूरी तरह निःशुल्क की जाएंगी। कार्यक्रम का आयोजन एशियन हॉस्पिटल, दवा घर, सिटी जांच घर और वार्ड पार्षद बुलंद अख्तर रूमी के सहयोग से किया जा रहा है। इच्छुक लोग दवा घर (बड़ा चौक), सिटी जांच घर (शिव मोहल्ला), ग्लोबल जांच घर (बरवाडीह) या वार्ड पार्षद के आवास पर जाकर या 9430702011 और 8603446841 पर कॉल कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।












