गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बीडीओ सह अंचलाधिकारी गणेश रजक ने किया। उन्होंने प्रखंड और अंचल कार्यालय के कर्मियों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम में रेड क्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवनदान बताया। शिविर में नवनियुक्त कई चौकीदारों समेत कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मौके पर डॉ. शोहेल अख्तर, डॉ. सचिन, टेक्नीशियन संत कुमार, शोहेल, रंजीत सहित कई लोग उपस्थित रहे।












