Aba News

जनता दरबार में DC रामनिवास यादव ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, राजस्व, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित कई विभागों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि कुछ आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुँचाने के लिए पूरी पारदर्शिता से कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें