Aba News

गिरिडीह में नवजीवन नर्सिंग होम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 46 यूनिट रक्त संग्रहित

गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम परिसर में रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल के संयुक्त प्रयास से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 46 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस शिविर में डॉ नीरज सिन्हा, डॉ हेमंत कारपेंटर, सतविंद्र सिंह सलूजा, अभिषेक बगेड़िया, स्वाति बगेड़िया सहित कई कर्मियों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की। नवजीवन की निदेशक स्वाति बगेड़िया ने फाउंडर स्व डॉ दीपक बगेड़िया की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया। रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार ने रक्त की कमी से जूझ रहे गिरिडीह रक्त केंद्र के लिए इस शिविर को महत्वपूर्ण बताते हुए आयोजकों को बधाई दी। शिविर को सफल बनाने में जोरावर सलूजा, डॉ शोहेल अख्तर और अन्य ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें