इस सोमवार, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत की 125वीं बरसी पर बिरसा चौक में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव की अगुवाई में पार्टी नेताओं मनोज यादव, शंभू तुरी, चंदन कुमार, मुकेश यादव, शिवम दास, खुशी दास, राजेश दास आदि ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संकल्प लिया।

यादव ने कहा कि बिरसा मुंडा का सपना अबुआ राज आज भी अधूरा है और मौजूदा सरकार प्राकृतिक संसाधनों को कंपनियों को सौंप रही है।













