Aba News

ईद-उल-जुहा के पूर्व शुक्रवार को गिरिडीह में फ्लैग मार्च, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने की शांति की अपील

ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च का नेतृत्व उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री रामनिवास यादव ने किया। उन्होंने कहा कि सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण, भयमुक्त और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन ने विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि जिलेवासियों से हमेशा सहयोग मिला है और इस बार भी सामूहिक भागीदारी से शांति व्यवस्था बनी रहेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, थाना प्रभारी (मुफस्सिल, पचंबा, टाउन) सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें