Aba News

गिरिडीह में पत्रकार मनोज कुमार बर्णवाल पर जानलेवा हमला, आरोपी पुरन पासी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गिरिडीह के मकतपुर रोड निवासी और नक्षत्र न्यूज़ चैनल में कार्यरत पत्रकार मनोज कुमार बर्णवाल उर्फ पिंटू ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें 5 जून को फोन कर झूठी खबर देने के बहाने बुलाया गया था। जब वे मिलने गए तो आरोपी ने उनसे कहीं और जाने को कहा, लेकिन मनोज नहीं गये। अगले दिन मंगलवार को वे काली बाड़ी की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार पुरन पासी ने अचानक हमला कर मनीष पर मारपीट की।

 

इस हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए और खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने मनोज की मदद की और हमलावर को पहचान लिया। मनोज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी पुरन पासी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसे हमले पर कड़ी नजर रखी जा सके और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें