Aba News

झारखंड में मौसम का कहर जारी: 28 मई तक बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात का अलर्ट

झारखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 28 मई तक लगातार बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

शुक्रवार को इन जिलों में गर्जन के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। वहीं, उत्तरी और मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है, जिसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा शामिल हैं।

24 से 28 मई तक अलग-अलग जिलों में आंधी, गरज और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने और सतर्क रहने की अपील की है, खासकर खुले में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटे में झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि चाईबासा में 102.6 मिमी सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। डाल्टेनगंज में तापमान 40.3 डिग्री तक पहुंचा, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें