गिरिडीह, गुरुवार: समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन, जलापूर्ति तथा स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल आपूर्ति की प्रगति, जल स्रोतों की स्थिति और मरम्मत कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए भीषण गर्मी में पानी की किल्लत न हो, इस पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सभी गांवों, स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में जल आपूर्ति की स्थिति सुधारने व खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मती के आदेश भी दिए। बैठक में ओडीएफ प्लस सरंचनाओं के निर्माण व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रगति पर भी चर्चा की गई।













