गिरिडीह के ताराटांड़ में पुलिस पिटाई से मारे गए पिंकू उर्फ संजय दास के परिजनों ने इंसाफ की गुहार लगाई है। पत्नी वीणा देवी ने फॉरवर्ड ब्लॉक और भीम आर्मी के साथ समाहरणालय पहुंचकर एसपी-डीसी को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ने की मांग की।

उनका कहना है कि थाना में दिए आवेदन को नजरअंदाज कर कमजोर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित परिवार को अब तक न्याय, मुआवजा और आश्रित को नौकरी नहीं मिली है। पूर्व ज़िप सदस्य राजेश यादव, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मधु राव और कई सामाजिक प्रतिनिधियों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मौके पर अन्य के अलावा मृतक की पत्नी वीणा देवी, उसके तीनों बच्चे, उसके पिता जागेश्वर दास, स्थानीय पंचायत समिति सदस्य विजय दास, फॉरवर्ड ब्लॉक नेता मनोज यादव एवं संजय चौधरी, अधिवक्ता सुमित कुमार, रेवा दास, रीतलाल दास, नागो दास, विकास दास, जागेश्वर दास, यमुना दास, मुकेश यादव, संजय कुमार, चंदन यादव, घनश्याम वर्मा, शिवनंदन यादव, पंकज वर्मा, विनोद दास आदि थे।












