Aba News

बुधवार की आंधी बनी मौत का कारण, आम पेड़ की डाल गिरने से एक महिला की मौत, तीन घायल

पचंबा रोड के अलकापुरी के पास बुधवार की शाम सब्जी बेचने के दौरान तेज आंधी आने से आम पेड़ का डाल गिरने से तीन महिला समेत एक पुरुष घायल हो गया। इसके बाद तुरंत इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

मृतिका चंदनडीह निवासी सोमरी देवी है। अन्य घायल में किशनी देवी केदार महतो और मधहैया सुग्गसार निवासी राधिका देवी शामिल है। बताया गया कि शाम में कुछ देर के लिए आए तेज आंधी पानी के दौरान आम पेड़ का मोटा डाल 11000 बिजली तार समेत नीचे गिर गया।

जिसके नीचे दबकर सब्जी बेच रहे चारों लोग घायल हो गए। सूचना पाते ही पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां इलाज के क्रम में एक महिला की मौत हो गई। वही तीन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें