गिरिडीह के जी.डी. बगेड़िया मॉडर्न एंड वैदिक स्कूल में 15 से 20 मई 2025 तक समर कैंप का आयोजन हुआ। कैंप में बच्चों ने क्राफ्ट, ड्राइंग, पूल एक्टिविटी, फायरलेस कुकिंग, डांस और खेलों जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

समापन समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भरतनाट्यम, लोक नृत्य, फालतू डांस, आल इज वेल और पैरंट्स के साथ रैंप वॉक खास आकर्षण रहे। विद्यालय समिति ने समर कैंप को बच्चों के कौशल और नवाचार विकास का माध्यम बताया। कार्यक्रम की सफलता में शिक्षकों, समन्वयकों और अभिभावकों का अहम योगदान रहा।













