गिरिडीह सदर अस्पताल में आज दिनदहाड़े मोबाइल चोरी की घटना सामने आई, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

चिताडीह जमुआ निवासी यशवंत कुमार साहू का मोबाइल सुबह 11:05 बजे अस्पताल परिसर में अज्ञात चोर ने चुरा लिया। जब उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की, तो उन्हें बताया गया कि कैमरा खराब है और थाने जाने की सलाह दी गई।

उपाधीक्षक डीएस राजीव कुमार ने कैमरे से जुड़ी किसी भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। इस घटना ने अस्पताल में मौजूद लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है।












