Aba News

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह जिले के बगोदर स्थित ट्रामा सेंटर में सोमवार देर रात उस समय हंगामा मच गया जब अलगडीहा निवासी रवि कुमार मंडल की नवविवाहिता पत्नी रिशु कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

रिशु को अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया। परिजनों का दावा है कि शादी के बाद बुलेट बाइक की मांग को लेकर रिशु को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जबकि ससुराल पक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें