Aba News

झंडा मैदान में गूंजा मजदूरों का स्वर, मोदी सरकार से 4 लेबर कोड वापस लेने की मांग

गिरिडीह के झंडा मैदान में आज ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और ‘टीयूसीसी’ के संयुक्त तत्वावधान में केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व जिप सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने किया।

उन्होंने कहा कि देशभर में चल रहे राष्ट्रव्यापी विरोध के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है ताकि सरकार को यह संदेश दिया जा सके कि मेहनतकशों पर हमले अब और बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यादव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले किसानों के खिलाफ काले कानून लाए गए और अब मजदूरों के अधिकारों पर हमला किया जा रहा है।

4 लेबर कोड के माध्यम से सरकार मजदूरों से 12 घंटे काम करवाने, विरोध को कुचलने और अधिकारों को खत्म करने की साजिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में मजदूरों को नफरत के आधार पर बांटने की कोशिश की जा रही है ताकि उनके आंदोलनों को कमजोर किया जा सके।

आज के प्रदर्शन में 17 सूत्री मांगों को सामने रखा गया और आगामी 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में शंभू तुरी, शिवनंदन यादव, मनोज यादव, रियाज अंसारी, अन्ना मुर्मू, दिनेश राय, दुखी तुरी, महेश निराला, रीतलाल दास, विजय डोम सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें