गिरीडीह जिले के बगोदर प्रखंड स्थित मुंडरो गांव में सोमवार को अचानक आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं—सोनम देवी (23), मोहिनी देवी (35), संगीता देवी (25)—और 12 वर्षीय रोहित कुमार घायल हो गए।

सभी लोग बारिश से बचने के लिए गांव के मंदिर के बरामदे में रुके हुए थे, तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली पास में गिरी। मुखिया बंधन महतो और माले नेता पवन महतो ने घायलों को तुरंत बगोदर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सभी को खतरे से बाहर बताया।













