गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड के सर्वोदय गांव में बीती रात हाथियों के एक झुंड ने भारी तांडव मचाया। 15 वयस्क और 3 छोटे हाथियों ने दर्जनों घरों की दीवारें गिरा दीं और घरों में रखा अनाज खा गए। गांव के स्कूल का गेट और खिड़कियां तोड़कर मध्याह्न भोजन के चावल-दाल सहित अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचाया।

ईंट भट्ठे में काम कर रहे मजदूरों की झुग्गियां भी नहीं बच सकीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथी अब भी गांव के पास नदी किनारे डेरा डाले हुए हैं, जिससे भय का माहौल बना हुआ है।













