Aba News

सीसीएल में भ्र्ष्टाचार के खिलाफ आजसू का महाधरना, जीएम कार्यालय के समक्ष गूंजे नारे

गिरिडीह के बनियाडीह स्थित सीसीएल कोलियरी में व्याप्त भ्र्ष्टाचार और भ्र्ष्ट अधिकारियों के खिलाफ आजसू पार्टी ने जोरदार एक दिवसीय महाधरना किया। डुमरी से प्रत्याशी यशोदा देवी, छक्कन महतो, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कम्पू यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रियंका कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कोलियरी में बड़े पैमाने पर कोयला चोरी, अवैध उगाही, मजदूरों को समय पर भुगतान न होना और सीसीएल की जमीन भू-माफियाओं को बेचना आम बात हो गई है। साथ ही उन्होंने कोक प्लांट बंद होने से गिरिडीह को हो रहे करोड़ों के नुकसान और CRS फंड की लूट पर भी नाराजगी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें