गिरिडीह: अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह द्वारा स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ, तिरंगा चौक में जिला स्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य 2026 में माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी और अखंड ज्योति के शताब्दी समारोह को सफल बनाना था। इस अवसर पर शांतिकुंज प्रतिनिधि प्रसेनजीत जी ने जिले भर में संस्कार महोत्सव, पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, सामूहिक जप और हवन यज्ञ के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश प्रसारित करने की योजना पर प्रकाश डाला।
गोष्ठी में संतोष संगम ने कहा कि गायत्री महामंत्र की उपासना से व्यक्ति का आत्मबल और प्राणबल बढ़ता है। इस आयोजन को सफल बनाने में गायत्री परिवार के कई सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।













