Aba News

मकान खाली कराने पहुंची पुलिस, भाड़ेदारों ने किया विरोध!

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के रजाक चौक पर बुधवार को हड़कंप मच गया जब पुलिस मकान खाली कराने पहुँची। घर में सिर्फ महिलाएँ थीं, जिन्होंने विरोध जताया, और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। मामला मकान मालिक मो० मजहर ईमाम और मो० फिरोज के बीच विवाद का था, जिसमें न्यायालय ने हाल ही में मो० मजहर के पक्ष में फैसला दिया। पुलिस और मजिस्ट्रेट के साथ मकान खाली कराने पहुँची टीम को भाड़ेदारों ने रोक दिया।

स्थिति बिगड़ती देख मजिस्ट्रेट ने भाड़ेदारों को चार दिन की मोहलत दी, चेतावनी दी कि समय सीमा के बाद प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। फिलहाल, पुलिस लौट गई है, लेकिन माहौल गर्म बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें