गिरिडीह, 02 अप्रैल 2025: राम नवमी और चैती नवरात्र के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत या विस्पुते की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।प्रशासन ने जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी के निर्देश दिए हैं, जबकि अफवाह फैलाने वालों व अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी, ताकि किसी भी भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट को रोका जा सके।

सुरक्षा के साथ अन्य सुविधाओं जैसे बिजली, स्वच्छता, स्वास्थ्य और यातायात प्रबंधन पर भी चर्चा की गई। त्योहारों के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।













