Aba News

गिरिडीह-पचंबा सड़क निर्माण में देरी पर आंदोलन तेज, 13 अप्रैल को मानव श्रृंखला

गिरिडीह ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेतृत्व में गिरिडीह-पचंबा सड़क निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ आंदोलन तेज हो गया है। मोहनपुर में हुई बैठक में नेताओं ने कहा कि अब देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूरा करना होगा।

आगामी 8 अप्रैल को गिरिडीह डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जबकि 13 अप्रैल को कल्याणडीह से गिरिडीह तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। यदि इसके बावजूद समाधान नहीं हुआ, तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें