गिरिडीह : जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 52वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाने की तैयारी जोरों पर है। इसी को लेकर आज झामुमो जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रमिला मेहरा ने की। बैठक में कहा गया कि यह स्थापना दिवस खास होगा, क्योंकि यह गांडेय की माननीय विधायक कल्पना सोरेन के राजनीतिक जीवन का पहला वर्षगांठ भी है।

इसलिए इस बार महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर क्षेत्र में जाकर निमंत्रण देने की योजना बनाई गई है। शहर को सजाने और कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री उपस्थित रहेंगे।













