Aba News

जन संघर्ष की प्रेरणा बने रहेंगे रमेश वर्मा

गिरिडीह : जनता के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे माले नेता रमेश वर्मा की 14वीं बरसी पर फॉरवर्ड ब्लॉक ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय गांडेय में एक परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि जन संघर्ष को तेज करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम की अगुवाई पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने की। इसके उपरांत झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम 15 सूत्री मांग पत्र गांडेय बीडीओ को सौंपा गया। श्री यादव ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी से गरीब व कमजोर वर्ग परेशान हैं, इसलिए जनता को अपने सवालों पर संगठित होकर लड़ाई लड़नी होगी। कार्यक्रम में मनोज यादव, विनोद दास, श्यामकिशोर हांसदा, शंभू ठाकुर, राजू पासवान, शिवनंदन यादव, राधा देवी, सुनीता देवी, मालती देवी समेत कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें