गिरिडीह : स्नेह दीप वृद्धा आश्रम में रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर की पहल पर नेत्र और हड्डी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सरवन कुमार और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात कुमार ने बुजुर्गों की जांच कर जरूरतमंदों को चश्मा, दवाइयां, कैल्शियम, मल्टीविटामिन और दर्द निवारक तेल वितरित किया।

इस सेवा कार्य में रोटरी क्लब अध्यक्ष सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, सचिव राजेंद्र कुमार तर्वे, प्रोजेक्ट चेयरमैन अनिल मिश्रा सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। समाजसेवा की इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों का संकल्प लिया।














