गिरिडीह : महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना न पड़ें। तो स्टेशन में भगदड़ के हालात पैदा नहीं हो। और पिछले दिनों गिरिडीह के जमुआ रेलवे स्टेशन में गोड्डा दिल्ली सुपर फास्ट ट्रेन में यात्रियों द्वारा किए गए तोड़फोड़ की घटना से सबक लेते हुए झारखंड पुलिस अलर्ट पर है। एडीजी लाटकर ने अधिकारियों के साथ बैठक किया। इसके बाद कई निर्देश जारी हुए। लिहाजा, निर्देश के बाद अब गिरिडीह पुलिस भी अलर्ट पर है। प्रयागराज होते हुए दिल्ली जाने वाले हर ट्रेन और स्टेशन में RPF के सहयोग से जिला पुलिस बल अलर्ट पर है।

कोई खराब हालात नहीं हो, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। इस दौरान एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने भी जिले के सरिया, पारसनाथ रेलवे स्टेशन के साथ जमुआ स्टेशन पर खास नजर रखने का निर्देश दिया है। एसपी के निर्देश पर ही डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के साथ RPF पुलिस पारसनाथ स्टेशन पर खास नजर रखे हुए हैं। वही सरिया और जमुआ स्टेशन पर खुद एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद नजर रखे हुए हैं। इधर सदर एसडीपीओ जीतवाहन ने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जिले के हर प्रमुख स्टेशन में एहतियात बरता जा रहा है।

खास तौर पर पारसनाथ और सरिया स्टेशन में RPF के साथ जिला पुलिस बल तैनात किए गए हैं। जिसे महाकुंभ या अपने गंतव्य स्थान पर जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो। हालांकि एसडीपीओ जीतवाहन ने यात्रियों को सुझाव देते हुए कहा कि जल्दीबाजी करना उचित नहीं। कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसके लिए यात्रियों को भी खुद में संयम रखने की जरूरत है।


हिंदुस्तान मार्बल एंड टाइल्स, यहां सभी प्रकार के टाइल्स और मार्बल्स उपलब्ध हैं एवं बजाज फिनसर्व की भी सुविधा उपलब्ध है












