गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य समेत विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने इन विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ जैसे पीएम किसान सम्मान निधि योजना, डेयरी, पशुधन, मत्स्य में डीएमएफटी आदि की स्थिति, केज कल्चर, हॉर्टिकल्चर, उद्यान विकास, संरक्षित फूलों की खेती, अर्बन फार्मिंग, किसान समृद्धि योजना की प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों के एक्सपेंडिचर स्टेटस की जानकारी ली। उन्होंने पेंडिंग आवेदनों को जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। पशुपालन पदाधिकारी को डेयरी योजना में प्रगति लाने और पशुधन योजना में टारगेट पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।













