गिरिडीह : डीएफओ मनीष तिवारी ने बुधवार को गुप्त सूचना पर चरखी गांव में छापामारी कर 7 लाख रुपये का 9 किलो बेरिल पत्थर जब्त किया, जिसका इस्तेमाल सोने के आर्टिफिशियल जेवर बनाने में होता है। यह पत्थर अवैध खनन कर बेचा जा रहा था। गिरफ्तार तस्करों में सरजू सिंह और जॉली पांडेय शामिल हैं, जो मृतक अमृत राय के घर का इस्तेमाल कर रहे थे। डीएफओ ने बताया कि यह पत्थर अन्य राज्यों में तस्करी कर बेचा जाता था, और खनन से जुड़ी जांच जारी है।













