गावां : थाना क्षेत्र के गढ़ही सांख जंगल में अवैध शराब भट्टी में एक मजदूर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। घायल मजदूर तड़पता रहा, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले ही दारू माफिया उसे लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घायल भादे भुला नामक व्यक्ति बिहार से लाया गया था और तीन साल से इस अवैध भट्टी में मजदूरी कर रहा था।

इस शराब अड्डे का संचालन उपेंद्र साव कर रहा है, जो जंगलों में अवैध शराब बनाकर झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में सप्लाई करता है। पुलिस और फॉरेस्ट विभाग को इन भट्टियों की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आखिर कब बंद होगा यह जहरीला धंधा ?
इधर गावां थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर मुझे कोई घायल व्यक्ति नहीं मिला है। फिलहाल शराब भट्टी को ध्वस्त कर आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।













