Aba News

गांवा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का अनिश्चितकालीन धरना, भ्रष्टाचार के खिलाफ गूंजे नारे

गिरिडीह : जिले के गांवा प्रखंड मुख्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। बुधवार दोपहर 12 बजे से झामुमो कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर डटे हुए हैं। बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह और वासुदेव यादव के नेतृत्व में यह धरना जारी है।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकारी योजनाओं में व्यापक भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिसकी शिकायत 27 जनवरी को उपायुक्त व एसडीएम को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बीडीओ और सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष प्रदर्शन में शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें