Aba News

स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति पर चर्चा

गिरिडीह : 12 जनवरी 2025 को जी डी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर गिरिडीह महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. बालेंद्र शेखर त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से हुई।

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, संथाली नृत्य और कविता पाठ ने सभी का मन मोह लिया। डॉ. त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के योगदान और नई शिक्षा नीति के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की। श्री अजय बगड़िया ने सफलता के लिए बिना फल की इच्छा किए 100% प्रयास करने की बात की। कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल प्रसाद कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापन से किया। इस कार्यक्रम में सत्र 2023-25 और 2024-26 के छात्रों का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें