गिरिडीह के सर्कस मैदान में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अनुज कुमार, संघ के मुकेश रंजन और विश्वविद्यालय सह संयोजक कृष्णा त्रिवेदी ने स्वामी विवेकानंद और सरस्वती माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर जिला संयोजक उज्जवल तिवारी ने बताया कि ABVP हर वर्ष विवेकानंद जयंती को विशेष रूप से मनाता है, जो भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को विश्वभर में स्थापित करने का प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान युवा पखवाड़े की भी घोषणा की गई, जिसमें रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।













