Aba News

सीसीएल और मुफ्फसिल थाना की बैठक में कोयला चोरी रोकने की रणनीति

कोयला चोरी और विधि व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीएल प्रबंधन और मुफ्फसिल थाना पुलिस के बीच बनियाडीह महाप्रबंधक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीसीएल के महाप्रबंधक बसाब चौधरी और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में रेलवे से कोयला चोरी रोकने के लिए विशेष QRT टीम तैनात करने और पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्णय लिया गया। सीसीएल के सुरक्षा अधिकारी और मुफ्फसिल पुलिस मिलकर क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। महाप्रबंधक ने कहा कि पुलिस प्रशासन का सहयोग पहले भी मिलता रहा है और आज चर्चा में एक ठोस रणनीति बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें