Aba News

जिला कांग्रेस कमेटी ने टावर चौक पर गृह मंत्री के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

गिरिडीह : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को शहर के टावर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कांग्रेसियों ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। कांग्रेसी कार्यकर्ता केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ नारे लगाते दिखे। साथ ही इस्तीफा इस्तीफा देने का मांग किया।  प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि आज संसद में भाजपा सांसदों के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के और विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य सांसदों के साथ दुर्व्यवहार करके नई नीचता पर उतर आए हैं। हताशा में उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की है। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, नरेश वर्मा, ऋषिकेश मिश्रा, अशोक विश्वकर्मा, अमित सिंह साबिर आलम, अमित सिन्हा,  वरुण कुमार सिंह, पोरेशनाथ मित्रा,मदन लाल विश्वकर्मा, योगेश्वर महत्ता , मंजूर अंसारी,दिनेश विश्वकर्मा, सीताराम पासवान ,नरेश पाठक ,मोतीलाल शास्त्री, सिकंदर, गुलाम,राजेश तुरी, इरफान,सुलेमान अख्तर, पंकज सागर सहित कई लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें